उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊ

लखनऊ में बाढ़ पर अखिलेश का तंज, बोले- मुख्यमंत्री जी की निकासी का समय आ गया

Lucknow Flood: लखनऊ में गोमती नदी के बढ़े जलस्तर और बारिश के पानी से जलभराव के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बनें हुए हैं। फैजुल्लागंज, ठाकुरगंज और दाऊद नगर समेत आस-पास के इलाकों में लोग अपने आशियाने छोड़कर दूसरी जगहों पर रहने के लिए मजबूर हैं। जिसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री जी की निकासी का समय आ गया लेकिन लखनऊ में अपने घर के पास ही के क्षेत्र में जलभराव की निकासी नहीं कर पाये। जिन्होंने कभी घर बनाया-बसाया हो वो ही परिवार के लिए घर का महत्व समझ सकते हैं।” इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो फैजुल्लागंज इलाके का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला नाव से उतरने की कोशिश में पानी में गिर जाती है। तभी बाकी लोग उसका हाथ पकड़कर उसे सहारा देते हैं। वीडियो में बताया गया कि यह महिला बाढ़ का पानी घुसने के बाद अपने घर का जायजा लेने पहुंची थी।

बता दें कि गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे गंभीर हालात बने हुए हैं। सबसे गंभीर स्थिति उत्तरी लखनऊ के फैजुल्लागंज और दाऊद नगर क्षेत्रों में है, जहाँ हज़ारों घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है और गलियों में नावें चल रही हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नावें तैनात की हैं। इस बीच, रविवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने इन इलाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को राहत सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button