
Lucknow Murder : यूपी की राजधानी लखनऊ में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके बाद उनसे पुलिस और अपने पिता को फोन करके वारदात की सूचना दी। आरोपी नाबालिग है और अपने परिवार से अलग रहता था। कथित तौर पर आरोपी बेटे ने अपनी मां की हत्या की पूरी प्लानिंग कर रखी थी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना नाका थाना क्षेत्र में राजेंद्र नगर चौराहे के पास स्थित विजन अपार्टमेंट की है, जहां 42 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप उसके बेटे पर लगा है। पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय बेटे ने रिंच से अपनी मां के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा मौके पर ही मौजूद रहा और उसने खुद पुलिस को फोन कर मां की हत्या की सूचना दी। पुलिस ने मौके से एक डायरी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने इंटरनेट की मदद से डायरी की तैयार की थी। जिसमें हत्या और उसके बाद की गतिविधियों का जिक्र है। उसने हत्या के लिए ऑनलाइन रिंच मंगवाया था और स्प्रे लेकर अपनी मां से मिलने के बहाने फ्लैट पहुंचा था। वारदात गुरुवार रात 9 बजे की बताई जा रही है।
आरोपी का माता-पिता से होता था अक्सर विवाद
रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपी किशोर की अक्सर अपने माता-पिता विवाद होता था। परिजन उसे पहनावे और सजने संवरने को लेकर टोकते थे। जिससे वह बेहद आक्रामक हो जाता था। कथित बतौर पर आरोपी मानसिक तौर पर बीमार है। वो 10-11 साल की आयु से अपने जेंडर को लेकर कन्फ्यूज था। परिजनों ने अक्सर होने वाले विवाद कारण उसके लिए गणेशगंज में एक अलग फ्लैट खरीदा था। जहां वह पिछले 4 महीनों से रह रहा था। घटना के वक्त पिता चारबाग में अपनी दुकान पर थे। फिलहाल, पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



