अन्यउत्तर प्रदेश

UPTET 2026 की तारीख का ऐलान : 24 नवंबर को आवेदन और फरवरी 2027 में एग्जाम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से UPTET 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ शिक्षक बनने की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए लंबा इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। इसके परीक्षा के लिए 24 नवंबर को अवदेन शुरू होंगे और अगले साल 26 व 27 फरवरी को परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET 2026) अगले साल 26 और 27 फरवरी 2027 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर सम्पन्न कराई जाएगी। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बुधवार को पूरा शेड्यूल साझा किया है। आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 24 नवंबर 2026 को आधिकारिक विज्ञापन जारी होगा। इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया शुरू होगी।

डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों के लिए मुख्य आवेदन करने से पहले ओटीआर कराना पूरी तरह अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी सफलतापूर्वक अपना ओटीआर पूरा करने के बाद ही वे यूपीटीईटी-2026 के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे और 27 दिसंबर तक आवेदन में संशोधन का मौका मिलेगा। परीक्षा प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर की होगी।

Related Articles

Back to top button