
लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज NSG और यूपी पुलिस के संयुक्त क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश में पुलिस बल की कार्यक्षमता और सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से NSG और यूपी पुलिस के बीच व्यापक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11:30 बजे पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य NSG और यूपी पुलिस के जवानों की क्षमता बढ़ाना और उन्हें आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण प्रदान करना है। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को सुरक्षा संबंधी आधुनिक तकनीकों, कार्यकुशलता और बेहतर समन्वय के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।



