अन्यउत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ : सीएम योगी 50 हजार छात्रों को देंगे टैबलेट, प्रदेशभर में 25 लाख टैबलेट बांटने का लक्ष्य

लखनऊ : योगी सरकार प्रदेश में 25 लाख युवाओं को टैबलेट वितरित करेगी। इस अभियान की शुरुआत 15 नवंबर को लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित कार्यक्रम से होगी। जहाँ सीएम योगी लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव जिले के 50,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे।

दरअसल, प्रदेश के युवाओं को तकनीक आधारित शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरित किए जाएंगे। लखनऊ में टैबलेट वितरण के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वितरण के लिए 25 लाख टैबलट खरीद लिए गए हैं। इनको प्रदेश के विभिन्न विभागों से संबद्ध विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा। हालांकि, योजना के पात्र छात्रों के लिए कोई आय अथवा आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश के विभिन्न विभागों से संबद्ध विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटें जाने हैं। इनमें उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, चिकित्सा शिक्षा, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान, एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, पशुधन और संस्कृति विभाग से जुड़े शिक्षण संस्थान के अलावा, प्रदेश में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालयों के छात्र भी इस योजना के दायरे में हैं।

Related Articles

Back to top button