आगराउत्तर प्रदेशराजनीति

अंगद का पैर कहने वालों की जमीन आगरा दलित सम्मेलन के बाद खिसक जाएगी : अखिलेश यादव

आगरा : सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को आगरा में दलित सम्मेलन को संबोधित किया। जिसका आयोजन पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने किया था। इस सम्मेलन में अखिलेश ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंगद के पैर वाले बयान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग कह रहे थे कि अंगद का पैर है, आगरा के इस दलित सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी। जब जमीन ही नहीं होगी तो पैर कहां रखोगे।”

आगरा में आयोजित इस सम्मेलन में सपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लाखों की संख्या में दलित समाज के लोगों के शामिल होने का दावा किया। इस मौके पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, “इस बार दलित समाज भाजपा का हमेशा के लिए सफाया कर देगा। जो लोग भाजपा के साथ हैं, वह दलित विरोधी है। दलित समाज पीडीए के साथ एकजुट रहकर 2024 की तरह 2027 में भाजपा को हमेशा के लिए हरा देगा।” सीएम योगी के 1.27 करोड़ हिन्दू वोटर के नाम मतदाता सूची से गायब होने के दावे पर उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा, “हार को देखकर भाजपा में घबराहट है, इसीलिए वोट की हेराफेरी कर रही है। वोटर लिस्ट में धांधली का प्रयास कर रही है। पहले मतदाता सूची का एसआईआर कराया और अब एसएसआर करा रहे है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तो इतना घबरा गये हैं कि बोल रहे है। 1 करोड़ 27 लाख हिन्दुओं के वोट कट गये। सोचने वाली बात है चुनाव आयोग और अधिकारी सब इन्ही के फिर वोट कैसे कट गये?”

अखिलेश ने आगे कहा कि दरअसल दमदार दलित भाइयो ने अपने वोट बनवा लिए और मुस्लिम भाइयों ने अपने वोट बचा लिए इसीलिए भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को भाजपा से सावधान रहना है। अपने वोट को बचाये रखना है। वोटर लिस्ट की निगरानी करना है। अगर वोट नहीं बचा तो संविधान नहीं बचेगा, संविधान नहीं बचेगा तो हक और अधिकार नहीं बचेगा। जो लोग संविधान खत्म करना चाहते है वहीं लोग हमारे आपके वोट के खत्म करना चाहते है। इसलिए वोट बचाओ-संविधान बचाओ। यह लड़ाई हमारे आपके सम्मान और अधिकार की लड़ाई है। भाजपा को हराना ही नही है, हमेशा के लिए मिटाना है।

Related Articles

Back to top button