जम्मू-कश्मीरदेश

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी ढेर

A terrorist was killed in Budgam : जम्मू कश्मीर में बडगाम जिले में देर रात सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां यूसमर्ग के गुरुवटकलन इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। सूत्रों की मानें तो मारे गए आतंकी की पहचान मूसा के तौर पर हुई है, जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा पाकिस्तानी दहशतगर्द था जो कुछ समय से इलाके में सक्रिय था।

चिनार कॉर्प्स – भारतीय सेना ( @ChinarcorpsIA ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “ऑपरेशन कोराग, यूसमर्ग: खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस (@JmuKmrPolice ) और सीआरपीएफ (@crpf_srinagar) ने कोराग, यूसमर्ग इलाके में एक जॉइंट सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती देने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे दोनों तरफ से ज़बरदस्त गोलीबारी हुई, जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। ऑपरेशन जारी है।”

बताया जा रहा है कि मूसा, लश्कर के आतंकवादी यासिर का साथी था। जिसको इसी महीने की शुरुआत में (4 सितंबर को) ऊंचे पहाड़ों पर 13 दिन तक चले ऑपरेशन के बाद यूसमर्ग के पास के इलाके में सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया था।

Related Articles

Back to top button