उत्तर प्रदेशकारोबारलखनऊ

SAFEON पावर प्यूरीफायर से मिलेगी शुद्ध बिजली, हादसों पर लगेगी लगाम

लखनऊ : आजकल हर घर में एसी, फ्रिज, एलईडी टीवी, कंप्यूटर और महंगी मशीनें हैं। लेकिन बिजली की सबसे बड़ी समस्या है – वोल्टेज का उतार-चढ़ाव, अचानक झटका लगना, न्यूट्रल फेल होना और अर्थिंग की गड़बड़ी। यही कारण है कि आए दिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने, महंगे उपकरण जलने और करंट लगने की घटनाएं सामने आती हैं। जिसको ध्यान में रखकर लखनऊ की कंपनी अनिका इलेक्ट्रिकल्स एंड ऑटोमेशन ने अपना नया इनोवेशन ‘SAFEON पावर प्यूरीफायर’ लॉन्च किया है। ये डिवाइस पावर में उतार चढ़ाव के कारण होनी वाली घटनाओं को रोकने में मास्टर स्ट्रोक साबित होगा।

दरअसल, कंपनी अपने ‘SAFEON पावर प्यूरीफायर’ को सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि ‘A Life Saving Device’ बता रही है। जिस तरह हम पीने के पानी को शुद्ध करने के लिए वाटर प्यूरीफायर लगाते हैं, उसी तरह अब हमारे घरों और दुकानों की बिजली को भी शुद्ध करने का समय आ गया है। लखनऊ की कंपनी अनिका इलेक्ट्रिकल्स एंड ऑटोमेशन ने इसी सोच के साथ अपना नया इनोवेशन ‘SAFEON पावर प्यूरीफायर’ लॉन्च किया है। राजधानी लखनऊ में आज 22 नवंबर 2026 को आलमबाग स्थित pinnacle होटल अनिका इलेक्ट्रॉनिक एंड आटोमेशन की ग्रांड लांचिंग का आयोजन किया गया। लॉन्चिंग समारोह में पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने कहा, “उत्तर प्रदेश के उद्योगों और व्यापारियों के लिए यह एक क्रांतिकारी कदम है। ‘मेक इन इंडिया’ की भावना के साथ लखनऊ की कंपनी ने देश को सुरक्षित बिजली का तोहफा दिया है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संदीप बंसल, विशिष्ट अतिथि रीता मित्तल, अनिका इलेक्ट्रॉनिक विनय कुमार मौर्य, पूर्व उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती मनोज कुमार गुप्ता, सूर्य प्रकाश दूबे व सेफोन कंपनी प्रतिनिधि विक्रम सक्सेना उपस्थित रहे।

कैसे काम करता है SAFEON पावर प्यूरीफायर?

कंपनी के अनुसार, यह डिवाइस करंट लगने और शॉर्ट सर्किट से होने वाले हादसों से बचाव करेगा। वोल्टेज के झटकों से फ्रिज, एसी, मोटर और इलेक्ट्रॉनिक सामान को जलने से बचाएगा। क्लीन और स्टेबल पावर मिलने से उपकरण कम बिजली खाएंगे और उनकी लाइफ बढ़ेगी। यह डिवाइस खराब पावर को फिल्टर करके सिर्फ साफ और सुरक्षित बिजली को आगे जाने देगा।

घर, दुकान, अस्पताल, स्कूल, फैक्ट्री, होटल, ऑफिस – जहां भी बिजली का इस्तेमाल होता है, वहां यह डिवाइस सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा। कंपनी ने कार्यक्रम में लाइव डेमोंस्ट्रेशन के जरिए भी दिखाया कि कैसे SAFEON खराब पावर को रोककर सिर्फ क्लीन पावर को पास करता है।

Related Articles

Back to top button