उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

ओपी राजभर बोले- आजम खान किसी मुसलमान को घोषित करवाएं CM चेहरा, तब उनको मानूंगा नेता

लखनऊ: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति तेज हो गई है। जहां आजम खान की जेल से वापसी के बाद सपा ने मुस्लिम वोट को लेकर राहत की सांस ली है, क्योंकि AIMIM असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की जुगलबंदी से वोटों के ध्रुवीकरण की आशंका जतायी जा रही थी। इस बीच, आजम और ओवैसी के बीच जुबानी जंग भी छिड़ी हुई है। जिसमें अब कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की एंट्री हो गई है।

दरअसल, रामपुर जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने ओवैसी पर कई हमले बोले हैं। ये बयान AIMIM प्रमुख के खुद का मुस्लिमों हितैषी और सपा की ओर उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने के आरोपों के जवाब में थे। आशंका जतायी जा रही थी कि ओवैसी मुस्लिम वोट बैंक पर सेंध लगा सकते हैं। इस बीच, आजम खान ने ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा कि दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नहीं हो जाता और दाढ़ी रखने से कोई साधु नहीं बन जाता। मौलाना बनने के लिए ‘मौलवियत’ की डिग्री तथा फ़तवा देने के लिए ‘मुफ़्ती’ की डिग्री चाहिए, जबकि ओवैसी एक बैरिस्टर हैं।”

ओम प्रकाश राजभर का आजम खान को चैलेंज

आजम खान के मौलाना वाले बयान पर यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “ओवैसी ने कब कहा कि वो मौलाना हैं? ओवैसी तो खुलेआम कहते हैं कि वो बैरिस्टर हैं। आजम खान वास्तव में नेता हैं तो अखिलेश से कहें कि चार बार मुसलमानों ने वोट देकर यादव को मुख्यमंत्री बनाया। अखिलेश एक बार मुसलमान मुख्यमंत्री की घोषणा करो। घोषणा करवा दें तब मैं मानूंगा कि आजम खान नेता हैं।” उन्होंने ये भी दावा किया कि जिस दिन आजम खान किसी मुसलमान को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग करेंगे। उस दिन उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button