
लखनऊ : आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को एक नया नारा दिया— ‘लाठी हारेगी-लैपटॉप जीतेगा’। जिस पर भाजपा प्रदेश पंकज चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून की लाठी और डिजिटल क्रांति का लैपटॉप दोनों 2027 में फिर से जीतेंगे। उन्होंने ‘लाठी’ को कमज़ोरों का सहारा और अन्याय के खिलाफ हुंकार बताया है।
दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने नारे में लैपटॉप को प्रगतिशील-वैज्ञानिक सकारात्मक सोच से जोड़ा है, जबकि ‘लाठी’ को बाँटनेवालों की दक़ियानूसी, रूढ़िवादी, पुरातनपंथी संकीर्ण मानसिकता की पहचान बताई है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “लैपटॉप’ बाँटनेवालों की प्रगतिशील-वैज्ञानिक सकारात्मक बड़ी सोच के विपरीत ‘लाठी’ बाँटनेवालों की दक़ियानूसी, रूढ़िवादी, पुरातनपंथी संकीर्ण मानसिकता में जो अंतर होता है, आम जनता भी अब उसके नफ़े-नुक़सान को समझने लगी है। इसीलिए अब : ‘लाठी हारेगी; लैपटॉप जीतेगा!’
‘लैपटॉप’ बाँटनेवालों की प्रगतिशील-वैज्ञानिक सकारात्मक बड़ी सोच के विपरीत ‘लाठी’ बाँटनेवालों की दक़ियानूसी, रूढ़िवादी, पुरातनपंथी संकीर्ण मानसिकता में जो अंतर होता है, आम जनता भी अब उसके नफ़े-नुक़सान को समझने लगी है।
इसीलिए अब :
‘ लाठी हारेगी; लैपटॉप जीतेगा!’— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 21, 2026
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार
भाजपा प्रमुख ने लाठी को पीड़ितों व शोषितों का सहारा और उपद्रवियों, अराजक तत्वों व अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम बताया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को एक्स पोस्ट में कहा, “लाठी कमजोरों का सहारा है अन्याय के ख़िलाफ हुंकार है और न्याय की ताकत भी है… फर्क सिर्फ़ इतना है कि लाठी कानून के हाथों में होनी चाहिए, उपद्रवियों और उत्पातियों के हाथों में नहीं लाठी बापू के हाथों में भी थी जो अन्याय, अत्याचार और अराजकता के खिलाफ भारत के संघर्ष और आत्मबल का प्रतीक बनी।”
उन्होंने आगे कहा, “लैपटॉप और टैबलेट आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया’ का प्रतीक है, जिसकी वजह से भारतीय UPI का दुनिया में डंका बज रहा है। देश की ‘डिजिटल क्रांति’ कई देशों के भविष्य का रोडमैप बन चुकी है। नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में कानून की लाठी और डिजिटल क्रांति का लैपटॉप दोनों 2027 में फिर से जीतेंगे…”
लाठी कमजोरों का सहारा है
अन्याय के ख़िलाफ हुंकार है
और न्याय की ताकत भी है…फर्क सिर्फ़ इतना है कि
लाठी कानून के हाथों में होनी चाहिए,
उपद्रवियों और उत्पातियों के हाथों में नहींलाठी बापू के हाथों में भी थी
जो अन्याय, अत्याचार और अराजकता के खिलाफ भारत के संघर्ष और आत्मबल का प्रतीक बनी।लैपटॉप और टैबलेट आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘डिजिटल इंडिया’ का प्रतीक है, जिसकी वजह से भारतीय UPI का दुनिया में डंका बज रहा है। देश की ‘डिजिटल क्रांति’ कई देशों के भविष्य का रोडमैप बन चुकी है।
नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में कानून की लाठी और डिजिटल क्रांति का लैपटॉप दोनों 2027 में फिर से जीतेंगे…
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) November 22, 2026



