
UP Cabinet Meeting : सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके साथ ही पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया। जिसके बाद तस्वीर साफ हो गई है कि अब विधानसभा चुनाव के बाद ही पंचायत चुनाव होंगे। बैठक में पर्यटन विभाग और ऊर्जा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
यूपी कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
यूपी कैबिनेट ने आगरा के बाह विधानसभा में स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी। स्टेडियम निर्माण के लिए 2.476 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग के पक्ष में निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। उत्तर प्रदेश में राज्य सहकारी महाविद्यालय की स्थापना के प्रस्ताव को भी मंजूरी। महाविद्यालय के लिए 4.51 हेक्टेयर जमीन निःशुल्क मिलेगी। राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान, लखनऊ के रहमानखेड़ा में 4.51 हेक्टेयर भूमि सहकारिता विभाग के अधीन इंस्टिट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव एंड कॉपोरेट मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग, लखनऊ को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी।
IIT कानपुर के नोएडा परिसर में EPC मोड के तहत डीप टेक्नोलॉजी यू-हब भवन निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी। भवन निर्माण के लिए ₹281 करोड़ 3 लाख 88 हजार के व्यय को अनुमोदन। निर्माण कार्य 24 माह के भीतर पूरा होगा। डीप टेक्नोलॉजी यू-हब से प्रदेश में इनोवेशन, नए स्टार्टअप और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। महिला एवं बाल सम्मान कोष की नई नियमावली-2026 लागू। महिला उत्पीड़न और अपराध पीड़िताओं की सम्मान राशि बढ़ेगी। पीड़ित महिलाओं को मुआवजा देने की व्यवस्था में बदलाव किया गया।
आशा, शहरी आशा की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। यूपी राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 में संशोधन का प्रस्ताव पर मुहर लगी। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 में भी संशोधन किया जाएगा। क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की तैयारी है। संशोधित उड़ान योजना के तहत MOU किया जाएगा। इसके अलावा, कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है।



