दिल्लीराजनीति

दिल्ली में सीएम योगी और अमित शाह के बीच अहम बैठक, यूपी चुनाव को लेकर हुई चर्चा, नितिन नबीन और बीएल संतोष भी रहे मौजूद

नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक खत्म होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। जहां उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक बैठक चली। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, मथुरा में चिंतन बैठक खत्म होने के बाद दिल्ली में भाजपा का मंथन शुरू हुआ। मथुरा की बैठक खत्म कर दिल्ली पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन चुनावी रणनीति पर की चर्चा हुई। इसके बाद नितिन नवीन, बीएल संतोष और सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे। जहां यूपी चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई। इस बैठक में भाजपा ने अयोध्या और काशी के बाद अब मथुरा को अपने एजेंडे में शामिल किया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर बैठक में अहम चर्चा हुई।

अमित शाह के साथ बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर मंथन हुआ। वह इसी महीने दो दिवसीय यूपी दौरे पर आ सकते हैं। शाह दो संभागों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी हकीकत परखेंगे।

Related Articles

Back to top button