अपराधउत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी : होटल के बाथरूम में मिला युवती का गला कटा शव, फंदे पर लटका मिला युवक

वाराणसी: यूपी के वाराणसी में एक होटल के कमरे में सोमवार देर रात युवक और युवती के शव मिला। युवती का शव कमरे के बाथरूम में पड़ा था। शव के गले पर धारदार हथियार से काटे जाने का निशान था। जबकि युवक का शव पंखे से लटका मिला। सबसे पहले होटल के कर्मचारियों की घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर स्थित KJ होटल की है। मृतकों की पहचान BLW पहाड़ी गेट निवासी 20 वर्षीय विकास केसरी और बड़ागांव बसनी की रहने वाली 23 वर्षीय प्रिया केसरी के रूप में हुई है। विकास सोमवार रात प्रिया के साथ होटल पहुंचा था। काफी देर तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं हुई तो होटल कर्मचारियों ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और मास्टर चाबी की मदद से कमरे का दरवाजा खोला। अंदर बाथरूम के फर्श पर प्रिया का शव पड़ा था, जबकि विकास का शव पंखे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विकास ने प्रिया को अपना रिश्तेदार बताकर होटल में कमरा बुक कराया था। कथित तौर पर दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। प्रिया विकास के बड़े भाई की साली थी। युवती की शादी तय हो चुकी थी। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद का शक है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की और फिर खुद फंदे से लटककर जान दे दी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस मामले में दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button