उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

लखनऊ : CM योगी ने 53 हजार से ज्यादा छात्रों को वितरित किया टैबलेट

लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के 25 लाख टैबलेट वितरण के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लखनऊ मंडल के चार जनपदों के 53,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के हर युवा के आध्यात्मिक आइकॉन हैं, उन्होंने वैश्विक मंच पर कहा था,जब भारत पर प्रश्न उठ रहे थे, तब भारत के नौजवानों से कहा था कि “गर्व से कहो हम हिंदू हैं”…।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रतिवर्ष 02 लाख से अधिक STEM Graduates तैयार कर रहा है। STEM यानी साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग Engineering और मैथमेटिक्स। युवा अब उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज में साइंटिफिक पुलिसिंग और क्वांटम फॉरेंसिक जैसे आधुनिक विषयों की भी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। Tata, Samsung, Hinduja और HCL जैसी वैश्विक कंपनियां भी उत्तर प्रदेश के साथ जुड़कर Future-Ready और Industry-Ready Workforce तैयार कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से ठीक पहले हमने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई के लिए इस शर्त के साथ नि:शुल्क भूमि उपलब्ध कराई थी कि यहां नियुक्त होने वाले युवाओं का चयन उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कैंपस से ही किया जाएगा। इस पहल के अंतर्गत हमारे नौजवानों को रोजगार मिला।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2022 व 2023 में भी आंशिक रूप से ऑनलाइन परीक्षाओं में हमारे युवाओं ने वितरित किए गए टैबलेट और स्मार्टफोन का उपयोग किया था। IIM लखनऊ के माध्यम से हमने इसका सर्वे कराया था, जिसमें यह पाया गया कि टैबलेट और स्मार्टफोन के उपयोग के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि हमने 25 करोड़ की आबादी को भारत के Demographic Dividend के रूप में उत्तर प्रदेश की उपलब्धि माना है। हम इस उपलब्धि का बेहतर उपयोग करेंगे। आज हमारी सरकार ने इसी Demographic Dividend के लिए युवाओं को सशक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए हैं।

Related Articles

Back to top button