
लखनऊ: आज यूपी में मौसम करवट लेने वाला है। रविवार को 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी के 18 जिलों में हल्की बूंदा-बांदी की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 20 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इस दौरान अधिकतम न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। रविवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा , बुलंदशहर, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं और उनके आसपास के जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश के उपरान्त उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा। जिससे 16-18 नवम्बर के दौरान दिन और रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावना है। जिसके चलते तापमान सामान्य के करीब पहुंचने के साथ ही ठंड में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही कोहरे में भी वृद्धि हो सकती है।



