उत्तर प्रदेशमथुराराजनीति

मथुरा : 16 नवंबर से भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक, यूपी चुनाव 2027 पर रहेगा फोकस

मथुरा : बीजेपी की 16 और 17 नवंबर को चिंतन बैठक होगी। इस बैठक का प्रमुख मुद्दा यूपी चुनाव 2027 रहने वाला है और वोटर लिस्ट में हिंदू मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहने की उम्मीद है। यह बैठक 3 और 4 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन उस समय बैठक टल गयी थी।

सूत्रों की मानें तो मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय चिंतन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अलावा, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, सरकार के मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और RSS के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में प्रत्याशी चयन, चुनाव प्रबंधन, सोशल मीडिया नैरेटिव और रैली-रोड शो की रणनीति पर मंथन होगा। इस दौरान आरएसएस के पदाधिकारी जनता से जुड़े मुद्दों और सरकार-संगठन के कामकाज पर फीडबैक देंगे। बैठक में सीएम योगी की ओर से SIR के बाद 1.27 हिंदू वोटों के गायब होने के दावे पर भी चर्चा हो सकती है।

बताया जा रहा है कि भाजपा सीएम योगी के दावे को गंभीरता से ले रही है और पार्टी 22 नवंबर से मतदाता सूची अभियान चलाएगी। जिसमें सीएम योगी 24 नवंबर तक अभियान का नेतृत्व करेंगे। इस अभियान में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और त्रुटियां सुधारने पर जोर दिया जाएगा। संगठन पदाधिकारियों को दो से तीन बूथों की जिम्मेदारी दी जाएगी। महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की भी तैयारी है। अभियान की रोजाना समीक्षा होगी। इससे पहले 16 से 21 नवंबर तक जिला और विधानसभा स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button