अन्यउत्तर प्रदेश

यूपी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें- कब और कितने पालियों में होंगे एग्जाम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ ने वर्ष 2027 की पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं 9 फरवरी से 19 फरवरी 2027 तक दो पालियों में आयोजित होंगी। परिषद के सचिव ओ.पी. त्रिपाठी ने विषयवार एवं तिथिवार परीक्षा कार्यक्रम जारी किया।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व मध्यमा द्वितीय से उत्तर मध्यमा द्वितीय स्तर तक की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होकर 19 फरवरी 2027 तक चलेंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में- प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा कार्यक्रम में मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विषयों को शामिल किया गया है।

प्रमुख विषयों की परीक्षाओं का कार्यक्रम

9 फरवरी 2027 : अनिवार्य संस्कृत

10 फरवरी 2027 : सामाजिक विज्ञान, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान और व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा

12 फरवरी 2027 : हिंदी, पालि, प्राकृत और नेपाली की परीक्षा

13 फरवरी 2027 : विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा शास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल और इतिहास की परीक्षा

15 फरवरी 2027 : संस्कृतशास्त्रम्, ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, प्राच्यविज्ञानम् और प्राच्यवाणिज्यम् की परीक्षा

16 फरवरी 2027 : अर्थशास्त्र और रसायन विज्ञान की परीक्षा

17 फरवरी 2027 : अंग्रेजी, गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा

18 फरवरी 2027 : अंग्रेजी और विभिन्न वैकल्पिक विषयों की परीक्षा

19 फरवरी 2027 : गणित, गृहविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इतिहास, पुराण एवं संस्कृति तथा लेखाशास्त्र की परीक्षा

Related Articles

Back to top button