
UP SIR Controversy : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से SIR में 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटाने के दावे ने नया सियासी भूचाल ला दिया है। ये भाजपा के अब तक के उस स्टैंड के खिलाफ है, जिसमें विपक्ष के बड़ी संख्या में मतदाताओं का वोट काटने के दावों को खारिज किया जाता रहा है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी और सीएम योगी के एक ही बताया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उनके और सीएम में अब कोई फर्क नहीं है।
दरअसल, यूपी के सीएम योगी ने दो दिन पहले एक निजी चैनल के कार्यक्रम में खुद दावा किया है कि SIR में राज्य 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर्स के नाम कट गए हैं, जबकि मुस्लिम वोटर्स की संख्या 1.63 प्रतिशत बढ़ गई है। उन्होंने चुनाव आयोग को मेमोरेंडम दिया है और पूछा है कि हिंदू वोटर क्यों घटे हैं? इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज है। अब विपक्ष उनके बयान को विपक्ष अपने SIR के खिलाफ मुहिम से जोड़ रहा है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम अखिलेश ने खुद को और सीएम योगी को एक जैसा बताया है।
अखिलेश ने एक्स पोस्ट में कहा, ” जब ‘अपने’ पैर फटी बिवाई तब समझ में आई पीर पराई… मुख्यमंत्री जी सच में अगर ये मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो हमारे द्वारा की गई ये पोस्ट अपने ऑफ़िशीयल हैंडल से री-पोस्ट कर दें। अगर एतराज़ न हो तो उर्दू के चंद लफ़्ज़ों का इस्तेमाल करते हुए, हम आपसे कहना चाहेंगे: अब कोई फ़र्क़ कहाँ रह गया तुममें और हममें न किसी शिकायत में, न तुम्हारे-हमारे ग़म में!”
जब ‘अपने’ पैर फटी बिवाई
तब समझ में आई पीर पराईमुख्यमंत्री जी सच में अगर ये मान बैठे हैं कि 1.27 करोड़ वोट कट गये हैं तो हमारे द्वारा की गई ये पोस्ट अपने ऑफ़िशीयल हैंडल से री-पोस्ट कर दें। अगर एतराज़ न हो तो उर्दू के चंद लफ़्ज़ों का इस्तेमाल करते हुए, हम आपसे कहना चाहेंगे:
अब कोई फ़र्क़ कहाँ रह गया तुममें और हममें
न किसी शिकायत में, न तुम्हारे-हमारे ग़म में!— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2026



