
लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार तड़के कार सवार बदमाशो का आतंक देखने को मिला, जब बदमाशो ने एक पेट्रोल कर्मी को अपनी गाड़ी से करीब 500 मीटर तक घसीटा और फरार हो गए। ये लोग अपनी कार में 4000 रुपए का पेट्रोल भरवाकर भाग रहे थे। इस दौरान सेल्समैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की। जिसे गंभीर चोटें आयी हैं।
जानकारी के अनुसार ये घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर रोड पर स्थित जीएस पेट्रोल पंप की है। जहां सोमवार सुबह करीब 4:19 बजे ब्लैक कलर की कार में सवार युवकों ने पेट्रोल डलवाया और बिना पैसे दिए भागने लगे। तभी पेट्रोल पंप के सेल्समैन सचिन कुमार ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें 500 मीटर तक घसीटा। नगराम थाना क्षेत्र के आकराहदो गांव के निवासी सचिन (21) इस घटना में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।
इस घटना के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर की शिकायत पर गोसाईगंज थाने में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 विशेष पुलिस टीमें बनाई गईं है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार और उसमें सवार आरोपियों की पहचान कर रही है।



