
LPG Price Hike : त्योहारों के सीजन के बीच 1 नवंबर को कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोत्तरी की गयी है। कमर्शियल LPG की कीमतों में लगातार तीसरे महीने हुई इस बढ़ोतरी से हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, रेस्टोरेन्ट और कमर्शियल विक्रेताओं को बड़ा झटका लगा है। जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 2,820 रुपये का मिलेगा। राहत की बात यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल LPG की कीमतों की संशोधित दर सूची के अनुसार, चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर आज से 2994.50 रुपये से का हो गया है। मुंबई में कमर्शियल 2764 और घरेलू अभी 941.5 रुपये है। अहमदाबाद में कमर्शियल सिलेंडर अब 2842 रुपये का हो गया है। वहीं, नए कनेक्शन के लिए 5 किलोग्राम वाले ‘फ्री ट्रेड एलपीजी’ (FTL) सिलेंडर की कीमत 1,903 रुपये है, जबकि 5 किलोग्राम वाले FTL रिफिल की कीमत 782 रुपये है।
इससे पहले अक्टूबर 2026 के महीने में, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 62.50 रुपये बढ़ाकर 2,810 रुपये कर दी गई, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 63.50 रुपये बढ़कर 2,764.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई थी। कोलकाता में LPG की कीमत 70 रुपये बढ़कर 2,954 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई और चेन्नई में यह 66.50 रुपये बढ़कर 2,983 रुपये हो गई।



