
लखनऊ। यूपी में आज 11 एमएलसी सीटों के सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। निर्वाचन आयोग ने 5 खंड स्नातक और 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम आज दोपहर तक घोषित किए जाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक सिर्फ मेरठ की दोनों सीटों पर ही नतीजे आए। ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मतगणना में देरी को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेरठ की शिक्षक सीट पर भाजपा के श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर भाजपा के दिनेश गोयल ने जीत दर्ज की है। इस बीच, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, “मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तत्काल संज्ञान लें और रिज़ल्ट को पारदर्शी बनाएं। यूपी MLC मतगणना में जानबूझकर देरी कराई जा रही है। मतों को धीरे धीरे गिनवाया जा रहा है, चुनाव आयोग के द्वारा हर राउंड का रिज़ल्ट आधिकारिक तौर पर नहीं बताया जा रहा है। ना ही राजनीतिक दलों को और ना ही मीडिया को कोई सूचना साझा की जा रही है।”
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तत्काल संज्ञान लें और रिज़ल्ट को पारदर्शी बनाएं।
यूपी MLC मतगणना में जानबूझकर देरी कराई जा रही है। मतों को धीरे धीरे गिनवाया जा रहा है, चुनाव आयोग के द्वारा हर राउंड का रिज़ल्ट आधिकारिक तौर पर नहीं बताया जा रहा है।
ना ही राजनीतिक दलों को और ना ही मीडिया को कोई सूचना साझा की जा रही है।
चुनाव आयोग लोकतंत्र का मज़ाक़ ना बनाए. सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतगणना पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। सभी कार्यकर्ता जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक मुस्तैद रहेंगे। ज़िलाधिकारी और कमिश्नर अगर किसी प्रकार की बेईमानी की कोशिश करेंगे तो उनके ख़िलाफ़ हम आंदोलन करेंगे और मुक़दमा दर्ज कराएँगे.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 27, 2026
चेतावनी देते हुए पूर्व सीएम ने आगे कहा, “चुनाव आयोग लोकतंत्र का मज़ाक़ ना बनाए। सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतगणना पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। सभी कार्यकर्ता जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक मुस्तैद रहेंगे। ज़िलाधिकारी और कमिश्नर अगर किसी प्रकार की बेईमानी की कोशिश करेंगे तो उनके ख़िलाफ़ हम आंदोलन करेंगे और मुक़दमा दर्ज कराएँगे।”



