
लखनऊ: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHOs) ने लखनऊ में प्रदर्शन किया, जो उनके आंदोलन का 30वां दिन था। प्रदर्शनकारी हजरतगंज में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के नीचे मोमबत्तियां लेकर इकट्ठा हुए और नारेबाजी की। उन्होंने अपनी सेवाओं को नियमित करने, एक अलग कैडर बनाने और वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। CHO नियमितीकरण या अलग कैडर गठन, 4800 ग्रेड पे, उचित मानदेय, स्थानांतरण नीति, महंगाई भत्ता, आवास भत्ता और कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए, “CHO एकता जिंदाबाद, हम अपना हक मांगते हैं, किसी से भीख नहीं मांगते।” मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
एक प्रदर्शनकारी कहना था कि, “पिछले एक महीने से हम इको गार्डन में लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मुख्य मांगों को पूरा कराने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी मुख्य मांगों में हमारी सेवाओं को नियमित करना और PBI को मूल वेतन (बेसिक सैलरी) में शामिल करना शामिल है…”



