अपराधउत्तर प्रदेशएटा

Etah Encounter : पांच जिलों में 53 मुकदमें और 1 लाख का इनाम, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश वीरेंद्र ढेर

Etah Encounter : यूपी के एटा में मंगलवार को पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश वीरेंद्र ढेर कर दिया। उसके खिलाफ एटा, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद और आगरा में कुल 53 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। लूट के मामले में वांछित वीरेंद्र चोरी की बाइक से जा रहा था। वह पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस के अनुसार, एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने वीरेंद्र को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्किरवाई में बदमाश को गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस घायल अपराधी को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि एक लाख रुपये का इनामी लुटेरा वीरेंद्र मैनपुरी के हरचंदपुर का निवासी था। वो अलीगंज थाने में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पहले जिले स्तर से 25 हजार रुपये और परिक्षेत्र स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लेकिन, लगातार फरार रहने और सरेंडर नहीं करने पर आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक एसके भगत ने इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी थी। उसका आपराधिक इतिहास लंबा रहा था। उसके खिलाफ एटा, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद और आगरा कमिश्नरेट में उसके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत 53 मामले दर्ज थे।

Related Articles

Back to top button