उत्तर प्रदेशमिर्जापुरराजनीति

पूर्व IAS दिव्या मित्तल का यूपी चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, जननीति भारत पार्टी 403 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

मिर्जापुर। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जहां सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन सीट बंटवारे को चर्चा कर रहा है तो दूसरी तरफ हाल में चर्चा में जननीति भारत पार्टी ने अकेले 403 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने का ऐलान किया है। पार्टी को बनाने वाली पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने इस बारे में जानकारी दी है।

मिर्जापुर के चुनार में IAS से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में उतरी दिव्या मित्तल ने कहा ” नौकरी छोड़कर मैं जनता के बीच आयी हूं, ताकि जनता का राज बनाया जा सके। इसलिए राजनीति नहीं जननीति लेनी होगी। 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जननीति भारत पार्टी लड़ेगी और हम अपना उम्मीदवार चुनार में उतारेंगे। चुनार की जनता से मेरी अपील है कि हमारे उम्मीदवार का समर्थन करें। 403 सीटों पर जहाँ-जहाँ मजबूत प्रत्याशी मिलेंगे वहाँ चुनाव लड़ेंगे।”

बता दें कि 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद हाल में नौकरी छोड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का ऐलान किया। वे मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उनकी पहचान सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और फैसलों को लेकर चर्चा में रहने वाली अधिकारी के रूप में बनी रही है। हालांकि, मिर्जापुर में तैनाती के दौरान विकास कार्यों को लेकर उनकी जनप्रतिनिधियों के साथ मतभेदों की चर्चाएं भी रहीं।

Related Articles

Back to top button