
UP MLC Election: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज 72 जिलों में बनें 2697 मतदेय स्थल पर मतदान संपन्न हुआ। इस दौरान सपा और भाजपा के नेताओं के बीच नोंक झोंक भी देखने को मिली। इस दौरान विपक्षी दल ने भाजपा पर घपलेबाजी, बूथ कैप्चरिंग और फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया। जिसको लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं। आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या? चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो। हम पूरे प्रदेश में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं व इनके आधार पर चुनाव व्यवस्था में घपलाकर रहे अधिकारियों पर एफ़आइआर करवाएंगे चाहे वो चुनाव आयोग के अधिकारी-कर्मचारी हों या उप्र प्रशासन के। घोर निंदनीय!”
लगता है चुनाव आयोग को नींद की गोली खिलाकर, एमएलसी चुनाव के मतदान केंद्र पर, ये भाजपाई और उनके संगी-साथी फतेहपुर में बूथ लूटने आए हैं।
आज चुनाव आयोग का अवकाश का दिन है क्या?
चुनाव आयोग से कोई अपील नहीं क्योंकि अपील उससे की जाती है जिससे कोई उम्मीद हो।
हम पूरे प्रदेश में ऐसे वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं व इनके आधार पर चुनाव व्यवस्था में घपलाकर रहे अधिकारियों पर एफ़आइआर करवाएंगे चाहे वो चुनाव आयोग के अधिकारी-कर्मचारी हों या उप्र प्रशासन के।
घोर निंदनीय!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 23, 2026
इससे पहले सपा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “फतेहपुर की खागा विधानसभा के विजयीपुर ब्लॉक स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा गलत तरीके से मतदान कराए जाने का विरोध करने पर सपा कार्यकर्त्ता के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की किया जाना अत्यंत निंदनीय है।संज्ञान ले चुनाव आयोग, मामले की तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।”



