
रामपुर। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जेल में बंद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान पार्टी छोड़ने की अटकलें काफी समय से लगती रहीं हैं। लेकिन, रामपुर जेल में आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। अखिलेश ने जेल से निकलते ही कहा कि आजम थे, आजम हैं, आजम रहेंगे। यानी वह सपा छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।
आजम खान से मिलने के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, “…शायद ही किसी अन्य राजनीतिक परिवार ने उतना अन्याय झेला हो, जितना कि आदरणीय आजम खान के परिवार ने झेला है। और ये अन्याय करने वाले कौन लोग हैं? आखिर ये हैं कौन? उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने जेल में इतने साल बिताए हैं… और रामपुर का हमारा यह कोई पहला दौरा नहीं है; हम पहले भी यहाँ आ चुके हैं। समाजवादी पार्टी और हमारा खुद का, इस जगह के साथ जो रिश्ता है, वह केवल राजनीतिक नहीं है; बल्कि यह एक भावनात्मक रिश्ता भी है…”
सपा प्रमुख ने कहा, हम सब 2027 में सरकार बनाने के लिए एकजुट हैं, और हम मिलकर काम करेंगे… अब यह एक आम बात हो गई है— हर पार्टी, ख़ासकर वे जो पिछड़े वर्गों, दलितों और उन समूहों का प्रतिनिधित्व करती हैं जिन्हें उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण नहीं मिलता, वे सभी जाति-आधारित जनगणना की मांग कर रही हैं…” बता दें कि रामपुर दौरे पर अखिलेश ने आजम खान के परिवार से भी मुलाकात की। जिसके बाद लम्बे समय से लग रही अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है।



