
UP School Closed: यूपी विधान परिषद चुनाव (MLC) के शुक्रवार को मतदान के चलते राजधानी लखनऊ समेत पांच जिलों में नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अवकाश रहेगा। आदेशों के अनुसार, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर भी छुट्टी लागू होगी। कुछ जिलों में महाविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश घोषित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज, गाजियाबाद, कासगंज और सीतापुर में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के स्कूल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में सभी संबंधित स्कूलों को आदेश का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। ऐसे में अभिभावक और छात्र स्कूल जाने से पहले अपने स्कूल प्रबंधन से संपर्क अवकाश की पुष्टि कर लें। इसके अलावा, राज्य के सभी जिलों में शराब की दुकानों को 23 व 27 अक्टूबर को बंद रखने का आदेश जा किया गया है।
लखनऊ में चुनाव की तैयारी पूरी
लखनऊ में एमएलसी चुनाव में 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए 121 मतदान केंद्र और 259 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को नौ जोन और 45 सेक्टर में बांटा गया है। गुरुवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई हैं। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 134 वाहनों की व्यवस्था भी की गई है।



