Highlightउत्तर प्रदेशराजनीति

UP MLC Polls : 11 सीटों पर आज वोटिंग, चुनावी मैदान में 152 उम्मीदवार

UP MLC Polls : यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होनी है। इन 11 सीटों के चुनावी मैदान में 152 उम्मीदवार उतरे हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 14,81,310 मतदाता अपने वोट से करने वाले हैं। इस चुनाव में भाजपा और सपा के बीच सीधी टक्कर है।

यूपी की जिन 11 विधान परिषद सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। इनमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं। जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं।

कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के बाकी 72 जिलों में वोटिंग होगी। इसके लिए 2697 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां 14,81,310 मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे। जिनके हाथों में 152 उम्मीदवारों की किस्मत होगी। वोटिंग के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी कर्मचारियों का सेवा पहचान पत्र और यूनिवर्सिटी की ओर से जारी डिग्री या डिप्लोमा के मूल प्रमाण पत्र का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जा सकेगा। दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button