
Mahoba Hospital Viral Video : महोबा जिला अस्पताल में बुधवार देर शाम जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक दो सांड घुस आए, जिससे वहां भर्ती मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा है।
प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर अस्पताल में छुट्टा जानवरों के घुसने का वीडियो शेयर किया और कहा, “स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया है।” वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांड को बाहर भगाया गया, जबकि दूसरा वार्ड के भीतर तक पहुंच गया। राहत की बात यह रही कि इन जानवरों के घुसने से कोई हादसा नहीं हुआ। ये घटना बुधवार रात 8 बजे की बताई जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया है। https://t.co/bJiz5WQL0e
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 22, 2026
इस घटना से अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है और मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस घटना पर एक्शन लेता है। फिलहाल, अखिलेश की टिप्पणी के बाद स्वास्थ्य मंत्री क्या कदम उठाते हैं, ये भी देखना होगा।



