Highlightउत्तर प्रदेश

ग्राम्य विकास विभाग ने 1 से 20 नवंबर तक VB-G RAM G योजना के कार्य बंद रखने का लिया फैसला, जानें- क्या है वजह

लखनऊ। यूपी में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 1 से 20 नवंबर 2026 तक VB-G RAM G योजना अंतर्गत (पूर्व में मनरेगा योजना) के कार्य बंद रहेंगे। इस फैसले को लेकर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने की जानकारी सभी जिलाधिकारियों को भेज दी गयी है। यह फैसला धान की कटाई और गेहूं की बोआई को देखते हुए लिया गया है।

दरअसल, आमतौर पर धान की फसल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर नवंबर के पहले सप्ताह के बीच पककर तैयार हो जाती है और कटाई की जाती है। धान की कटाई के तुरंत बाद गेहूं की बुवाई नवंबर के पहले सप्ताह से लेकर 20 से 25 नवंबर तक सबसे उपयुक्त मानी जाती है। ऐसे में VB-G RAM G योजना के तहत 125 दिनों के रोजगार की गारंटी का लाभ पा रहे श्रमिक व्यस्त रहने किसानों को मजदूर ढूंढने में समस्या आ सकती है।

ग्राम्य विकास विभाग के फैसले का मकसद है कि 1 से 20 नवंबर 2026 तक किसानों को खेती-किसानी के कामों के लिए श्रमिकों की कमी न हो। ऐसे में धान की कटाई और गेहूं की बोआई के व्यस्त कृषि सीजन को देखते हुए यह अवधि निर्धारित की गई है। जिससे किसानों को पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध हो सकें।

ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने कार्य निलंबन की अवधि में संशोधन संबंधी अधिसूचना जारी होने की जानकारी सभी जिलाधिकारियों को भेज दी है। आदेश में साफ किया गया है कि पूर्व में जारी निर्देशों के अन्य सभी प्रावधान यथावत रहेंगे।

Related Articles

Back to top button