
Asian Para Games 2026: जापान के आइची-नागोया शहर में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में यूपी के पैरा एथलीट एक के बाद एक मेडल भारत की झोली में डाल रहे हैं। बुधवार को नोएडा के प्रवीण कुमार और मेरठ आयुष वर्मा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा, मेरठ के अनुभव चौधरी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है।
भारत सरकार की ओर से ‘पद्म श्री पुरस्कार’ से सम्मानित हो चुके प्रवीण कुमार ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में पुरुषों की हाई जंप T64 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत है। इससे पहले वह भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और उन्होंने इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर जीता था। वहीं, आयुष वर्मा ने एशियन पैरा गेम्स-2026 की पुरुषों की शॉट पुट F53 स्पर्धा में गोल्ड जीता है। इस सीजन उनका ये दूसरा मेडल है।
मंगलवार को आयुष वर्मा ने F53 श्रेणी में 17.88 मीटर थ्रो करके ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अब उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा, अनुभव चौधरी ने पुरुषों की 100 मीटर (T35 वर्ग) दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। सीएम योगी ने इन पैरा एथलीट को उनके शानदार प्रदर्शन की बधाई देते हुए सुनहरे भविष्य की कामना की है।



