उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यवाराणसी

यूपी कांग्रेस चीफ की कुर्सी जाने पर अजय राय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- उम्मीद है आराधना मिश्रा पार्टी को आगे ले जाएंगी

UP Congress Chief: कांग्रेस ने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने अजय राय की जगह पर आराधना मिश्रा ‘ मोना ‘ को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है। जिस पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की पहली प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने अपने भरोसा जताने के लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है और आराधना मिश्रा को बधाई दी है।

वाराणसी में यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने कहा, “मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा गया था। शीर्ष नेतृत्व और राहुल गांधी के समर्थन से, हमने वाराणसी में 4.6 लाख वोट हासिल किए और सात राउंड में पीएम मोदी को हराया। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा करता हूं और आराधना मिश्रा ‘मोना’ को शुभकामनाएं देता हूं।”

आराधना मिश्रा को लेकर उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह कड़ी मेहनत करेंगी, पार्टी को आगे ले जाएंगी और दमन व अन्याय के खिलाफ कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी होकर उनका भरोसा मजबूत करेंगी। वह अपने कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हमेशा खड़ी रहेंगी।” पद से हटाये जाने पर उन्होंने कहा, “राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं। मैं पांच बार पिंडरा से विधायक रहा हूं और लोगों के लिए बहुत काम किया है; ज़रूरत पड़ने पर अपने परिवार के ज़रिए रक्तदान का इंतज़ाम भी किया है।”

राय ने आगे कहा, “मैं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कर्मचारियों, ड्राइवरों, स्टाफ़, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का शुक्रिया अदा करता हूं जो हर समय मेरे साथ खड़े रहे और पूरे उत्तर प्रदेश में मेरी यात्रा के दौरान मेरी मदद की। जहां भी दमन और अन्याय हुआ, हम हमेशा उसके खिलाफ खड़े रहे हैं।”

Related Articles

Back to top button