
लखनऊ। स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 151वीं जयंती है। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई।
सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म एक्स पर शनिवार सीएम योगी ने कहा, “सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता में और एकता का सामर्थ्य ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव में निहित है। माँ भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।”
आधुनिक भारत के शिल्पकार, ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं समस्त प्रदेश वासियों को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ की हार्दिक बधाई।
सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता में और एकता का सामर्थ्य ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव में निहित है।
माँ भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 31, 2026
आज दो नई उपलब्धियों का साक्षी बनेगा उत्तर प्रदेश
सीएम योगी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आज ‘नया उत्तर प्रदेश’ आधुनिक रेल परिवहन और युवाओं के कौशल सशक्तीकरण की दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों का साक्षी बनेगा। बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तक रेल संपर्क को नई गति देने के लिए आज प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों द्वारा अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ होगा।”
जिस राष्ट्रीय एकात्मता के लिए ‘भारत रत्न’ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है।
किंतु वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का कार्य किया और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को कमजोर कर सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला। हमने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को सुशासन का आधार बनाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया तथा श्रद्धेय सरदार पटेल जी की अमूल्य विरासत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जोड़ा।
इसी संकल्प को जन-जन की चेतना और आचरण में उतारने का सामूहिक अवसर है- श्रद्धेय सरदार पटेल जी की जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’।
आइए, इस ‘एकता दौड़’ में सहभागी बनें। हमारा हर कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ के अटल संकल्प का प्रतीक बने।
जय हिंद।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 31, 2026
उन्होंने आगे कहा, “साथ ही, लखनऊ में ‘सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना’ का शुभारंभ भी होगा। यह पहल युवाओं के कौशल को निखारकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। एक ओर आधुनिक रेल सेवा से नए उत्तर प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कौशल विकास की यह पहल युवाओं को प्रदेश की प्रगति में सशक्त सहभागी बनाएगी।”



