उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह 17127 वोटों से जीतीं, सपा के खाते में आयी चौथी सीट, वाराणसी स्नातक पर मतगणना जारी

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना का तीसरा दिन है। इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दल सपा के बीच लगभग बराबरी का रहा है। लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह की जीत के साथ अखिलेश यादव की पार्टी ने अब तक चार सीट अपने नाम कर ली हैं, जबकि 6 सीटों पर कमल खिला है।

लखनऊ खंड स्नातक सीट पर सपा की एमएलसी उम्मीदवार कांति सिंह ने 17,127 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 56,905 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी और भाजपा के उम्मीदवार इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने 39,778 वोट हासिल किए। वहीं, वाराणसी स्नातक MLC चुनाव में प्रथम वरीयता के मतों की आठवें राउंड तक गणना में आशुतोष सिन्हा को कुल 47450 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को कुल 31189 वोट मिले हैं। यानि आशुतोष सिन्हा 16261 वोट से आगे हैं। आइये जानते हैं कि अब आए सीटों पर नतीजों में किसने, कहां से और कितने वोटों से जीत दर्ज की है-

उत्तर प्रदेश की 10 विधान परिषद सीटों पर चुनाव के नतीजे

1. मेरठ स्नातक क्षेत्र- दिनेश कुमार गोयल (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 24,929 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

2. आगरा स्नातक क्षेत्र- डा० मानवेंद्र प्रताप सिंह, गुरु जी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 42,743 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

3. इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र- डा० मान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी) ने कुल 60,358 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

4. लखनऊ शिक्षक क्षेत्र- उमेश द्विवेदी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 13,179 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

5. वाराणसी शिक्षक क्षेत्र- लाल बिहारी यादव (समाजवादी पार्टी) ने कुल 11,612 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

6. आगरा शिक्षक क्षेत्र- डॉ० आकाश अग्रवाल (समाजवादी पार्टी) ने कुल 14,046 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

7. मेरठ शिक्षक क्षेत्र- श्रीचन्द शर्मा (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 18,099 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

8. बरेली-मुरादाबाद शिक्षक क्षेत्र- डा० हरी सिंह ढिल्लो (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 21,672 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

9. गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र- ध्रुव कुमार त्रिपाठी (भारतीय जनता पार्टी) ने कुल 16,790 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

10. लखनऊ स्नातक क्षेत्र- कांति सिंह (समाजवादी पार्टी) ने कुल 56,905 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।

Related Articles

Back to top button