अन्यउत्तर प्रदेश

26 Oct Holiday : कल यूपी में बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर, वाल्मीकि जयंती पर अवकाश की घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार (26 अक्तूबर 2026) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। प्रदेश सरकार ने रामायण की रचना करने वाले महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर स्कूलों और दफ्तरों में अवकाश का फैसला किया है। जिसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस मौके पर सोमवार को बिठूर पहुंचेंगे, जहां वे वाल्मीकि आश्रम में रामायण पाठ व पूजा में शामिल होंगे और महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि ने कानपुर जिले में स्थित बिठूर (ब्रह्मावर्त) नामक स्थान पर स्थित तमसा नदी के तट पर तपस्या और महाकाव्य रामायण की रचना की थी। इसी आश्रम में माता सीता को आश्रय भी मिला था। यहीं भगवान श्रीराम के पुत्रों लव-कुश का जन्म हुआ। सीएम योगी अपने दौरे के समय बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रवासियों को 411 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे।

यूपी का पर्यटन विभाग महर्षि वाल्मीकि से जुड़े धार्मिक स्थलों के कायाकल्प और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने पर जोर दे रहा है। योगी सरकार 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती भी मनाएगी। वहीं, प्रदेश के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button