
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में सपा और भाजपा के बीच सियासी विवाद छिड़ गया है। यहां रविवार को सपा का साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित होना था। लेकिन, इससे पहले पुलिस-प्रशासन पर सत्ताधारी दल के इशारे पर कार्यक्रम को रोकने का आरोप लगा है। इस विवाद में BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर का नाम भी सामने आ राहा है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी इलाके में रविवार को 10वीं-12वीं में 75% नंबर लाने वाली 1000 बेटियों को समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से साइकिल बांटी जानी थीं। जिसके लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। सपा के स्थानीय नेताओं का आरोप है कि समाजवादी पार्टी के साइकिल वितरण कार्यक्रम को पुलिस-प्रशासन द्वारा बीच में ही रोक दिया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक और सपा नेता अनुज प्रधान का आरोप है कि रात के अंधेरे में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई की, नेताओं को धमकाया और वहां लगा टेंट गिरा दिया। बुलडोजर चलाकर कार्यक्रम स्थल तहस-नहस कर दिया गया। उनका दावा है कि कार्यक्रम रुकवाने का काम इलाके के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर के इशारे पर किया गया है। प्रधान ने ऐलान किया है कि आज चाहें जो हो, साइकिल वितरण होकर रहेगा।
इस घटना पर सपा ने एक्स पोस्ट में कहा, “एक तरफ समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम का टेंट पुलिसवाले उखाड़ देते हैं क्योंकि उस कार्यक्रम में गरीब बच्चियों को साइकिल बांटी जानी थी दूसरी तरफ सरकारी खर्च से चल रही भाजपा की रैलियों में जिसमें मुख्यमंत्री जोगी ठाकुर झूठे बयान बांचते हैं वहां जबरन पकड़ पकड़ कर महिला पुरुष झूठा भाषण सुनने के लिए लाए जाते हैं और बंधक बनाए जाते हैं सोचिए जरा यूपी में ये किस कदर गुंडाराज और अपराध एवं स्वजातीय साम्राज्य चला रही है भाजपा जबकि समाजवादी पार्टी के नेता विपक्ष में होकर भी अपने निजी फंड संसाधनों से गरीबों की सहायता कर रहे हैं और भाजपा के लोग जोगी ठाकुर के नाक के नीचे सरकारी पैसे की बंदरबांट और भ्रष्टाचार कर रहे हैं जनता का हितैषी कौन है और कौन सा रावण भेस बदलकर जनता को लूट रहा है ये जनता सब जान रही है।”
एक तरफ समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम का टेंट पुलिसवाले उखाड़ देते हैं क्योंकि उस कार्यक्रम में गरीब बच्चियों को साइकिल बांटी जानी थी
दूसरी तरफ सरकारी खर्च से चल रही भाजपा की रैलियों में जिसमें मुख्यमंत्री जोगी ठाकुर झूठे बयान बांचते हैं वहां जबरन पकड़ पकड़ कर महिला पुरुष झूठा भाषण सुनने के लिए लाए जाते हैं और बंधक बनाए जाते हैं
सोचिए जरा यूपी में ये किस कदर गुंडाराज और अपराध एवं स्वजातीय साम्राज्य चला रही है भाजपा
जबकि समाजवादी पार्टी के नेता विपक्ष में होकर भी अपने निजी फंड संसाधनों से गरीबों की सहायता कर रहे हैं और भाजपा के लोग जोगी ठाकुर के नाक के नीचे सरकारी पैसे की बंदरबांट और भ्रष्टाचार कर रहे हैं
जनता का हितैषी कौन है और कौन सा रावण भेस बदलकर जनता को लूट रहा है ये जनता सब जान रही है
— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) October 25, 2026



