
Vijayadashami 2026 : आज (20 अक्टूबर) को अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व मनाया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सतयुग में मां दुर्गा ने महिषासुर का वध हुआ था। जबकि त्रेता युग में भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से सीएम योगी ने मंगलवार को कहा, “यतो धर्मस्ततो जयः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है। जय श्री राम।”
यतो धर्मस्ततो जयः
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों व जीवन-मूल्यों का स्मरण कराने वाले पावन पर्व विजयादशमी की समस्त प्रदेश वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व हमें अहंकार एवं नकारात्मकता का त्याग कर सत्य, सदाचार और लोकमंगल के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
प्रभु श्री राम से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं मंगल की कामना है।
जय श्री राम।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 19, 2026
बता दें कि विजयादशमी पर लखनऊ समेत प्रदेशभर में रामलीला और मेले का आयोजन किया जा रहा है और शाम को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला जलाया जाएगा। इससे एक दिन पहले सीएम योगी ने लोगों से विजयादशमी पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी।
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था, “कल विजयादशमी है… पूरे राज्य में व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं और हर जगह ट्रैफिक मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था की गई है। कई जगहों पर रामलीला का आयोजन हो रहा है। परंपरा के अनुसार, रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाएंगे। इन आयोजनों के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं राज्य के सभी निवासियों से अपील करता हूं: त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाएं, लेकिन यह उत्साह सुरक्षा की कीमत पर नहीं होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें।”



