Highlightअयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या : दिवाली से पहले राम मंदिर ट्रस्ट ने बढ़ाये ऑनलाइन दर्शन पास, एडवांस बुकिंग की समयसीमा भी बढ़ी

अयोध्या: दीपावली और दीपोत्सव से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ी घोषणा की है। ट्रस्ट ने रामलला के सुगम दर्शन पास की संख्या बढ़ाकर 2000 कर दी है। अब श्रद्धालु 15 दिन के बजाय 90 दिन पहले से दर्शन की योजना बना सकेंगे। आवेदन पर सामान्यतः 24 से 48 घंटे में निर्णय लिया जाएगा। पहले इन पास की संख्या 975 थी। इस घोषणा से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन आसान होंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रविवार को जारी बयान में कहा गया कि रामभक्तों की सुविधा हेतु सुगम दर्शन पास व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारों की घोषणा की है। ऑनलाइन पासों की संख्या 975 से बढ़ाकर 2,000 कर दी गई है। अब श्रद्धालु 15 के बजाय 90 दिन पहले से दर्शन की योजना बना सकेंगे। पास सात अग्रिम चरणों और एक तत्काल चरण में उपलब्ध होंगे। नई तकनीकी सत्यापन प्रणाली के अंतर्गत अग्रिम आवेदनों पर सामान्यतः 24–48 घंटों में निर्णय होगा। सभी पास पूर्णतः निःशुल्क हैं।

ट्रस्ट ने सलाह दी कि श्रद्धालु केवल अधिकृत वेबसाइट https://online.srjbtkshetra.org⁠ से बुकिंग करें। सभी सुगम दर्शन पास निःशुल्क हैं। बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।

Related Articles

Back to top button