उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

शीतकालीन सत्र में योगी सरकार पेश कर सकती है एक और अनुपूरक बजट, बड़ी घोषणाओं की संभावना

लखनऊ। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले योगी सरकार एक और अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। जिसमें सरकार की ओर से कई योजनाओं और घोषणाओं की उम्मीद है। इस बजट में सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए धन का इंतजाम किया जाएगा।

दरअसल, योगी सरकार आगामी चुनाव में किसी भी तरह की चूक के मूड में नहीं है। इसलिए दिसंबर में होने वाले दिसंबर में होने वाले विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले अनुपूरक बजट की तैयारी शुरू कर दी गई है। ये योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। बता दें कि राज्य सरकार ने इस साल 9.12 लाख करोड़ रुपये का आम बजट पेश किया था। फिर मॉनसून सत्र में 4 अगस्त को 59 हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी विधानसभा में पेश किया गया था।

सूत्रों की मानें तो सरकार लगभग 59 हजार करोड़ रुपये का ही रकम का एक और अनुपूरक बजट लाने जा रही है। अब सरकार की नजर अब दिसंबर में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर है। माना जा रहा है कि शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले संभावित अनुपूरक बजट में, चुनाव से पहले सरकार जिन योजनाओं को तेजी से लागू करना चाहती है, उनके लिए इस बजट में अतिरिक्त रकम का प्रावधान किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button