देश

11 अगस्त की नीट और पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट 11 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) और पीजी परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर 9 अगस्त को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता के वकील अनस तनवीर ने आज सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई कि परीक्षा 11 अगस्त को होने वाली है। इसलिए याचिका पर जल्द सुनवाई की जाए। तब कोर्ट ने कल (9 अगस्त) सुनवाई करने का आदेश दिया।

याचिकाकर्ता का दावा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले कई उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र ऐसे शहर में आवंटित किए गए हैं, जहां पहुंचना उनके लिए मुश्किल है। याचिका में कहा गया है कि छात्रों को उनकी परीक्षा के शहर के बारे में 31 जुलाई को बताया गया। परीक्षा केंद्र की जानकारी 8 अगस्त को दी जाएगी, वहीं परीक्षा 11 अगस्त को होनी है। इतने कम समय में छात्रों को सेंटर पर पहुंचने ने मुश्किल होगी। इसलिए 11 अगस्त को होने वाली परीक्षा स्थगित की जाए।

Related Articles

Back to top button