
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में कहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कभी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं की संग के लिए भारत में रहने वाला हर नागरिक भारतीय है। कुछ लोग समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं नेता और मंत्री से पहले संघ का मूल सेवक हूं। रक्षा मंत्री ने गोमती नगर विस्तार के सीएमएस स्कूल में वर्तमान राजनीति, रामराज्य और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी।
उन्होंने कहा कि आज के कुछ नेता राजनीति शब्द को खराब कर रहे हैं। हम राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, देश सेवा के लिए करते हैं। ऐसा भारत बनाना चाहते हैं जो अर्थ ज्ञान-विज्ञान और अध्यात्म के क्षेत्र में विश्व को समझ सके। रक्षा मंत्री ने कहा कि नेताओं की विश्वसनीयता कम हुई है। क्योंकि कथन और करनी में अंतर आया है। उन्होंने कहा भाजपा ने जो घोषणा पत्र में कहा है, उसे पूरा किया है। मैंने कभी वोट नहीं मांगा और ना मांगूंगा, आप सिर्फ आशीर्वाद दीजिए।