अपराधरायबरेलीस्वास्थ्य

रायबरेली : सफेद कपड़े चमकाने वाले केमिकल से बन रहा था नकली पनीर, FSSAI की छापेमारी में भंडाफोड़

रायबरेली: यूपी खाद्य सुरक्षा विभाग और FSSAI की संयुक्त टीम ने रायबरेली में छापेमारी कर नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। इस फैक्ट्री में सफेद कपड़े चमकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल (रानीपाल) से नकली पनीर बनाया जा रहा था। एजेंसियों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रायबरेली में FSSAI की टीम ने हरचंदपुर थाना क्षेत्र में अघौरा के पास नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री में छापेमारी की है। यह बबलू छेना वाला से जुड़ी हुई बताई जा रही है। आरोप है कि यहां नकली पनीर बनाने के लिए कपड़ों को चमकाने वाले रानीपाल केमिकल और रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था। ऑप्टिकल व्हाइटनर जैसे केमिकल से सफेद पनीर तैयार किया जा रहा था।

मौके से भारी मात्रा में नकली पनीर और मिलावटी सामग्री बरामद की गयी है। मिलावटी पनीर की सप्लाई और बिक्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए। सेहत के लिए खाया जाने वाला पनीर लोगों की सेहत का दुश्मन बन सकता है। बताया जा रहा है कि नकली पनीर को असली बताकर बाजार में बेचने की तैयारी थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

Related Articles

Back to top button