उत्तर प्रदेशउत्तराखंडराजनीति

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी पंचतत्व में हुईं विलीन, सीएम के छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

हरिद्वार : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं। हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सीएम योगी मां को अंतिम विदाई देते वक्त बेहद भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, और अन्य नेता मौजूद रहें।

दरअसल, शुक्रवार सुबह 91 साल की उम्र में सावित्री देवी का निधन हुआ था। उस समय योगी गोरखपुर में सरकारी कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम पूरा करने के बाद वह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुए थे। शनिवार सुबह पंचूर में सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी को अंतिम श्रद्धांजलि देते समय भावुक हो गए। वायरल वीडियो में वह फूट-फूटकर रोते नजर आए।

सीएम योगी ने आंखों के साथ अपनी माँ की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान वहां मौजूद परिवार के सदस्य और अन्य लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार रवाना हुई। जहां सीएम योगी के छोटे भाई ने माँ को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में सीएम धामी के साथ योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और अन्य नेता मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button