
गोरखपुर : सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखपुर मंडल के 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे। इसके लिए रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित चंपा देवी पार्क में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले सीएम ने कहा कि यह पहल प्रदेश की युवा शक्ति को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी।
सीएम योगी ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के युवाओं को 25 लाख टैबलेट उपलब्ध कराने का हमारा संकल्प उनकी प्रतिभा को अवसर और सपनों को नई उड़ान देने का अभियान है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।”
उत्तर प्रदेश के युवाओं को 25 लाख टैबलेट उपलब्ध कराने का हमारा संकल्प उनकी प्रतिभा को अवसर और सपनों को नई उड़ान देने का अभियान है।
इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोभूमि गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
यह पहल प्रदेश की युवा शक्ति को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी।
सभी लाभार्थी युवाओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 20, 2026
उन्होंने आगे कहा, “यह पहल प्रदेश की युवा शक्ति को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगी। सभी लाभार्थी युवाओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।” बताया जा रहा है कि आज गोरखपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 35000 टैबलेट दिए जाएंगे, जबकि देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 5000-5000 छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए जाएंगे।



