उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर : सीएम योगी ने राज्य पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय का शिलान्यास, शिक्षा-कृषि और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

गोरखपुर : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर में प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमिपूजन व शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि इस विश्वविद्यालय से प्रदेश में शिक्षा, कृषि एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय के भूमिपूजन समेत सीएम योगी ने ₹792 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की वैदिक परंपरा कहती है— ‘माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’, अर्थात यह धरती हमारी माता है और हम सब इसके पुत्र हैं। इसी भावना के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना कर रही है।

उन्होंने कहा कि वनटांगिया गांवों में पहले केवल झोपड़ियां थीं। आज यहां लोगों के पास पक्के मकान, स्कूल, आंगनवाड़ी, पेंशन, राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हम प्रदेश में 4,500 से अधिक स्थानों पर मंदिरों का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण कर रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी, सद्गुरु रविदास जी महाराज, महर्षि वाल्मीकि जी और संत कबीरदास जी से जुड़ी मूर्तियों एवं पार्कों के सौंदर्यीकरण के लिए भी हमने धनराशि जारी कर दी है। श्रृंगवेरपुर में भगवान श्रीराम और निषादराज के गले मिलते हुए स्वरूप की प्रतिमा स्थापित है। ये डबल इंजन सरकार के कार्य हैं।

Related Articles

Back to top button