उत्तर प्रदेशराजनीति

209 प्रत्याशियों की लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजने के दावे का खंडन, भाजपा बोली- चयन प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट के बीच भाजपा की प्रदेश इकाई ने उन दावों का खंडन किया है। जिनमें कहा गया था कि यूपी भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 209 उम्मीदवारों की एक कथित सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। पार्टी ने इन खबरों को “पूरी तरह से झूठा, निराधार, काल्पनिक और मनगढ़ंत” बताया है।

दरअसल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के हस्ताक्षर वाली एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में, पार्टी ने कहा है कि ऐसी कोई सूची तैयार नहीं की गई है और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अभी शुरू भी नहीं हुई है। इन दावों को भ्रामक और सोची समझी साजिश करार देते हुए निष्ठावान कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस, भ्रम और भय का वातावरण मनगढ़ंत अफवाह बताया है। साथ ही, पार्टी ने कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न करें।

कल से भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक

बीजेपी की 16 और 17 नवंबर को चिंतन बैठक होगी। मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय चिंतन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अलावा, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, सरकार के मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और RSS के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

सूत्रों की मानें तो बैठक में प्रत्याशी चयन, चुनाव प्रबंधन, सोशल मीडिया नैरेटिव और रैली-रोड शो की रणनीति पर मंथन होगा। इस दौरान आरएसएस के पदाधिकारी जनता से जुड़े मुद्दों और सरकार-संगठन के कामकाज पर फीडबैक देंगे। बैठक में सीएम योगी की ओर से SIR के बाद 1.27 हिंदू वोटों के गायब होने के दावे पर भी चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Back to top button