
नई दिल्ली। महाराजा अजमीढ़ जयंती के अवसर पर 25 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC) भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश-विदेश से कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ, समाजसेवी, शिक्षाविद्, उद्योगपति एवं स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए।
भव्य कार्यक्रम का उद्देश्य महाराजा अजमीढ़ के आदर्शों, समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना था। इस अवसर ‘स्वर्णकार सेतु’ के कार्यकारी सम्पादक डॉ प्रकाश सोनी का योग में विशेष योगदान के लिए भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के.जी. बालकृष्ण व प्रिंसिपल सेक्रेटरी उत्तराखण्ड दीपक सोनी द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति के.जी. बालकृष्णन, IRS नारकोटिक्स ब्यूरो जोधपुर जयपुर घनश्याम सोनी, डॉक्टर विनोद सोनी, IAS प्रिसिपल सेक्रेटरी संस्कृत शिक्षा उत्तराखंड दीपक सोनी, नाड़ी वैद्य सत्यप्रकाश आर्य समेत तमाम हस्तियां मौजूद थीं।



