
लखनऊ: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान को लेकर चौतरफा घिरते हुए नजर आ रहे हैं। भाजपा के नेता इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हैं। इस बीच, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को 145 करोड़ भारत वासियों का अपमान बताया है।
सीएम योगी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “भारतीय राजनीति में ‘अपशब्द’ का पर्याय बन चुकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिवंगत पिता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अक्षम्य और घोर निंदनीय है। यह 145 करोड़ भारत वासियों की भावनाओं का अपमान है। भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार करता यह कृत्य कांग्रेस की हताशा, निराशा, कुंठा और वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण है। कांग्रेस को अविलंब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई करते हुए पूरे देश से क्षमा मांगनी चाहिए।”
भारतीय राजनीति में ‘अपशब्द’ का पर्याय बन चुकी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दिवंगत पिता के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी अक्षम्य और घोर निंदनीय है।
यह 145 करोड़ भारत वासियों की भावनाओं का अपमान है। भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार करता यह कृत्य कांग्रेस की हताशा, निराशा, कुंठा और वैचारिक दिवालियापन का प्रमाण है।
कांग्रेस को अविलंब अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कठोर कार्रवाई करते हुए पूरे देश से क्षमा मांगनी चाहिए।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 25, 2026
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। तभी वहां मौजूद एक शख्श ने पीएम मोदी के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इतना सुनते ही खरगे अपना आपा खो बैठे और उन्होंने इसका जवाब में कहा- “मोदी का बाप भी जाएगा।” इस टिप्पणी के बाद सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा के नेता कांग्रेस अध्यक्ष पर हमलावर हैं।



