अन्यउत्तर प्रदेश

अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार हुआ खत्म! UPPSC ने RO/ARO के 501 पदों पर निकाली भर्ती

UPPSC RO/ARO Recruitment : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने शनिवार को RO/ARO भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी किया। जिसका अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इससे पहले 9 अक्टूबर 2023 को आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती निकाली गयी थी।

RO/ARO भर्ती परीक्षा-2026 के तहत समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 501 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर से शुरू होंगे। आयोग के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि RO/ARO भर्ती परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर निर्धारित की गई है। जबकि आवेदन पत्र में Correction और शुल्क संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए 3 दिसंबर तक समय मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती से संबंधित विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क जमा करने के निर्देश, जाति प्रमाणपत्रों का निर्धारित प्रारूप, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी मौजूद है। इसके साथ ही आरक्षण और आयु सीमा में छूट के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि अभ्यर्थी लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button