
UP TGT Recruitment 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक के 17735 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुगमता एवं प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ व्यवस्था लागू की गई है। वहीं, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू होगी।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य किया गया है कि वे पहले ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करें, उसके बाद ही प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक पद हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें। विज्ञापित पदों की शैक्षिक अर्हता एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई व्यक्तिगत परामर्श नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का भली-भांति अध्ययन करने के बाद निर्धारित तिथियों में अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों के अनुसार, विज्ञापन का प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को कर दिया गया है. ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी।
अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई है. यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है, तो उसमें संशोधन 26 नवंबर तक किया जा सकता है. भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 दिसंबर 2026 को निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। आयु सीमा 21 से 62 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता स्नातक/स्नातकोत्तर के साथ B.Ed. निर्धारित है। विस्तृत विवरण हेतु UPESSC Website देखें।



